छ.ग : विधानसभा में वेदांता प्लांट हादसे पर भारी हंगामा, विपक्ष ने किया सदन से वॉकआउट

feature-top

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सक्ती के वेदांता प्लांट हादसे में 25 लोगों की मौत का गंभीर मामला प्रश्नकाल में गूंजा। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने उद्योग प्रबंधन के अनिल अग्रवाल की गिरफ्तारी और मामले की निष्पक्ष जांच को लेकर सरकार पर तीखे सवालों की बौछार कर दी। विभागीय मंत्री द्वारा दिए गए जवाब से असंतोष जताते हुए कांग्रेस विधायकों ने सदन के भीतर जमकर नारेबाजी और हंगामा किया। विपक्ष ने सरकार पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए विरोध स्वरूप सदन की कार्यवाही से वॉकआउट कर दिया।


feature-top