छ.ग : विधानसभा में खाद-बीज मुद्दे पर हंगामा करने वाले 35 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

feature-top

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान प्रदेश में जारी खाद और बीज के गंभीर संकट को लेकर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने सदन में भारी हंगामा किया। विपक्ष ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और गर्भगृह तक पहुंच गए। सदन की कार्यवाही में लगातार बाधा डालने और नियमों का उल्लंघन करने के कारण विधानसभा अध्यक्ष ने कड़ा रुख अपनाते हुए कांग्रेस के 35 विधायकों को निलंबित कर दिया।


feature-top