यूपी में 'पोस्टर वॉर' : अखिलेश-मुलायम विरोधी पोस्टरों पर भड़की सपा, BJP पर आरोप

feature-top

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के नेताओं को टारगेट करते हुए विवादित पोस्टर दिखे। इन पोस्टरों में मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव को भड़काऊ नारे के साथ दिखाया गया था। समाजवादी पार्टी ने BJP और उसके सहयोगियों पर सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाया। राज्य मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पोस्टरों का बचाव करते हुए उन्हें सही और रेलिवेंट बताया। पुलिस घटना की जांच कर रही है और पहचान के लिए CCTV फुटेज देख रही है।


feature-top