दिल्ली दंगा मामला: ताहिर हुसैन की दोषसिद्धि पर मालवीय और केजरीवाल भिड़े, बातों-बातों में ओवैसी की AIMIM पर भी तंज

feature-top

साल 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आईबी (IB) अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में पूर्व 'आप' पार्षद ताहिर हुसैन को कोर्ट द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय और अरविंद केजरीवाल के बीच सोशल मीडिया (X) पर तीखी बहस छिड़ गई है। इस जुबानी जंग के दौरान केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM पर भी 'सिस्टर ऑर्गनाइजेशन' (सहयोगी संगठन) होने का परोक्ष तंज कसा है।


feature-top