बंगाल : कांग्रेस ने ममता को 21 जुलाई के कार्यक्रम का दिया आमंत्रण, रखी बड़ी शर्त

feature-top

पश्चिम बंगाल में 21 जुलाई (शहीद दिवस) के ऐतिहासिक कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बीच एक नया सियासी विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को शाहिद मीनार में होने वाले कांग्रेस के इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित तो किया है, लेकिन साथ ही एक कड़ी शर्त भी रख दी है। कांग्रेस का कहना है कि 21 जुलाई 1993 का आंदोलन यूथ कांग्रेस के झंडे तले हुआ था, इसलिए ममता बनर्जी को सार्वजनिक रूप से यह स्वीकार करना चाहिए कि तीन दशक पहले कांग्रेस छोड़ना उनकी एक बड़ी 'राजनीतिक भूल' थी।


feature-top