रायगढ़ : नियमों के उल्लंघन में 4 फैक्ट्रियों पर लगा 8 लाख का जुर्माना

feature-top

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में संचालित उद्योगों में सुरक्षा मानकों और श्रमिक सुविधाओं में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं मिलने के बाद प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। कारखाना अधिनियम, 1948 के प्रावधानों का उल्लंघन करने के मामले में श्रम न्यायालय ने चार उद्योगों को दोषी ठहराते हुए कुल 8 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान इन फैक्ट्रियों में गंभीर लापरवाही पाई गई थी, जिसके बाद न्यायालय ने यह दंडात्मक कार्रवाई की है l


feature-top