कोलकाता : तस्लीमा नसरीन की वापसी वाले खबरों पर छिड़ा भारी विवाद

feature-top

अपनी चर्चित और विवादित पुस्तक 'लज्जा' के कारण करीब दो दशक पहले (साल 2007 के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद) कोलकाता छोड़ने को मजबूर हुईं बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन एक बार फिर कोलकाता लौटने की तैयारी में हैं। लगभग 20 साल बाद उनकी पश्चिम बंगाल वापसी की इन खबरों ने राज्य में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। जहां कई मानवाधिकार और नागरिक समाज संगठन इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जोड़कर उनकी वापसी का समर्थन कर रहे हैं, वहीं कुछ धार्मिक और राजनीतिक गुटों ने इसका कड़ा विरोध शुरू कर दिया है।


feature-top