छ.ग : महादेव ऐप केस में एबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग गिरफ्तार, 940 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

feature-top

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने इस सट्टेबाजी नेटवर्क के अवैध पैसों को वैध बनाने के आरोप में एबिक्स (Ebix) ग्रुप के चेयरमैन विकास गर्ग को गिरफ्तार कर लिया है। जांच एजेंसी ने कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए महादेव ऐप के प्रमोटरों और सहयोगियों से जुड़ी ₹940 करोड़ की चल-अचल संपत्ति को अस्थायी रूप से अटैच (कुर्क) कर लिया है।


feature-top