छ.ग विधानसभा में दवा सप्लाई मुद्दे पर विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप, स्वास्थ्य मंत्री ने किया पलटवार

feature-top

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान बुधवार को स्वास्थ्य, सड़क और सुरक्षा जैसे जनहित के गंभीर मुद्दों पर सदन में भारी हंगामा हुआ। विपक्ष ने सरकारी अस्पतालों में दवाओं की गुणवत्ता और सुरक्षा नियंत्रण पर तीखे सवाल उठाते हुए यूनिक्योर इंडिया लिमिटेड से की गई एस्पिरिन दवा की खरीदी का मुद्दा जोर-शोर से उठाया। विपक्ष ने आरोप लगाया कि राज्य में ऐसी दवाएं खरीदी गईं जो गुजरात में प्रतिबंधित हैं। इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सदन में स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ में किसी भी अमानक या गुजरात में बैन दवा की खरीद नहीं की गई है, और सरकार स्वास्थ्य मानकों से कोई समझौता नहीं कर रही है।


feature-top