बिहार : उपचुनाव से पहले जन सुराज के 4 नेता BJP में हुए शामिल

feature-top

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से ठीक पहले राजनीतिक रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर की पार्टी 'जन सुराज' को एक बड़ा झटका लगा है। मतदान से ऐन वक्त पहले जन सुराज के चार प्रमुख नेता अपनी पार्टी का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं। उपचुनाव की तैयारियों के बीच हुए इस बड़े दलबदल को प्रशांत किशोर के लिए एक तगड़ा राजनीतिक नुकसान माना जा रहा है, जिससे बांकीपुर का चुनावी समीकरण पूरी तरह गरमा गया है।  BJP में शामिल होने वाले नेताओं में प्रसिद्ध गणितज्ञ के.सी. सिन्हा, रितेश रंजन उर्फ बिट्टू सिंह, गोपाल सिंह और जन सुराज किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष ब्रज किशोर सिन्हा शामिल थे।


feature-top