तमिलनाडु : हाईवे घोटाला मामले में DVAC के सामने पेश हुए पूर्व मंत्री ई.वी. वेलु

feature-top

तमिलनाडु के पूर्व राजमार्ग मंत्री और डीएमके (DMK) के कद्दावर नेता ई.वी. वेलु सड़क निर्माण और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में कथित ₹3.23 करोड़ की वित्तीय अनियमितताओं के मामले में चेन्नई (आलंदुर) स्थित सतर्कता और भ्रष्टाचार विरोधी निदेशालय (DVAC) के कार्यालय में पेश हुए. मद्रास उच्च न्यायालय द्वारा उनके खिलाफ जारी लुकआउट सर्कुलर (LoC) पर रोक लगाने और 15 जुलाई तक जांच में शामिल होने के निर्देश के बाद वह एजेंसी के सामने हाजिर हुए l


feature-top