टेरर फंडिंग और अवैध घुसपैठ पर ED का एक्शन, देश के कई राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी

feature-top

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने देश में अवैध घुसपैठ को बढ़ावा देने और संदिग्ध वित्तीय लेनदेन (मनी लॉन्ड्रिंग) के मामले में एक बड़ी कार्रवाई की है। खुफिया इनपुट के आधार पर जांच एजेंसी ने कई राज्यों में एक साथ छापेमारी की है, जिसमें अवैध प्रवासियों को भारत में दाखिल कराने और उन्हें फर्जी नागरिकता दस्तावेज (जैसे आधार और वोटर आईडी) मुहैया कराने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे कथित 'टेरर फंडिंग' नेटवर्क को निशाना बनाया गया है। ED को शक है कि इस पूरे सिंडिकेट को चलाने के लिए विदेशों और हवाला नेटवर्क के जरिए बड़ी रकम भेजी जा रही थी, जिसका इस्तेमाल देश की आंतरिक सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए किया जा रहा था।


feature-top