NEET पेपर लीक : CBI ने RCC लातूर कोचिंग के डायरेक्टर शिवराज रघुनाथ को किया गिरफ्तार

feature-top

NEET-UG परीक्षा में हुई धांधली की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। महाराष्ट्र के लातूर में RCC कोचिंग के डायरेक्टर शिवराज रघुनाथ ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के पैनल में शामिल एक पेपर-सेटर से नीट परीक्षा के सवाल सीधे खरीदने के लिए ₹5 लाख की रिश्वत दी थी। जांच एजेंसी को इस वित्तीय लेनदेन के पुख्ता सबूत मिले हैं, जिससे साफ होता है कि परीक्षा से पहले ही प्रश्न पत्र लीक करने के लिए बड़े पैमाने पर सांठगांठ की गई थी। सीबीआई अब इस सिंडिकेट में शामिल एनटीए के अधिकारियों और अन्य बिचौलियों की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।


feature-top