'उत्तराखंड को बना दिया पेपर लीक का हब' : राहुल गांधी

feature-top

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तराखंड में हाल ही में हुए विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों को लेकर राज्य की भाजपा सरकार पर चौतरफा हमला बोला है। राहुल गांधी ने एक बयान जारी कर कहा कि उत्तराखंड आज देश में पेपर लीक का मुख्य केंद्र बन चुका है, जिससे लाखों होनहार छात्रों का भविष्य दांव पर लग गया है। राहुल गांधी 17 जुलाई को देहरादून जाएंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पेपर लीक का सेंटर बन गया है। गांधी ने कहा कि युवाओं का भविष्य नीलाम नहीं होगा। उन्होंने स्टूडेंट्स के हक की लड़ाई में उनके साथ खड़े रहने का वादा किया। नेता ने स्टूडेंट्स की आवाज़ को दहाड़ में बदलने का वादा किया।


feature-top