छ.ग : CM विष्णुदेव साय की मौजूदगी में शुरू हुई रायपुर की दिव्य रथयात्रा

feature-top

छत्तीसगढ़ में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा 2026 के अवसर पर पूरा प्रदेश भक्ति के रंग में सराबोर हो गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस पावन महोत्सव में शामिल होकर ऐतिहासिक परंपराओं का निर्वहन किया। ओडिशा की तर्ज पर आयोजित होने वाले इस पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने सबसे पहले सोने की झाड़ू से मार्ग बुहारने (छेरापहँरा) की अत्यंत पवित्र रस्म अदा की। इसके बाद उन्होंने महाप्रभु जगन्नाथ की विशेष आरती व पूजा-अर्चना की और श्रद्धालुओं के साथ मिलकर श्रद्धापूर्वक भगवान का रथ खींचा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर समूचे छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की।


feature-top