छ.ग विधानसभा : कांग्रेस विधायक ने उठाया खाद वितरण का मुद्दा, उच्च स्तरीय जांच की मांग

feature-top

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन की शुरुआत जोरदार हंगामे के साथ हुई। प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक दलेश्वर साहू ने राज्य में उर्वरक (खाद) आवंटन की विसंगतियों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सहकारिता विभाग और सोसायटियों द्वारा निर्धारित मापदंडों से अधिक खाद आवंटित किए जाने पर गंभीर सवाल खड़े किए। विधायक ने आरोप लगाया कि इस पूरी प्रक्रिया में बड़ी अनियमितता हुई है और उन्होंने सरकार से इस मामले की निष्पक्ष व उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की l


feature-top