हैदराबाद : हिंदू छात्र को 'इस्लामिक होमवर्क' देने वाली टीचर नौकरी से बर्खास्त

feature-top

हैदराबाद के एक निजी स्कूल में हिंदू छात्र को गृहकार्य (होमवर्क) में 'इस्लामिक धार्मिक निर्देश' लिखने का टास्क देने का एक विवादित मामला सामने आया है। इस घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों और स्थानीय संगठनों को हुई, स्कूल में भारी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। मामले की गंभीरता और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने तुरंत सख्त कार्रवाई की है। स्कूल प्रशासन ने आरोपी शिक्षिका (टीचर) को तत्काल प्रभाव से नौकरी से बर्खास्त कर दिया है और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न होने का आश्वासन दिया है।


feature-top