छ.ग : विधानसभा में 17 जुलाई को होगी साय सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा

feature-top

छत्तीसगढ़ विधानसभा में विष्णुदेव साय सरकार के खिलाफ कांग्रेस द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव चर्चा के लिए मंजूर कर लिया गया है, जिस पर 17 जुलाई को सदन में बहस होगी। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी और वादों को पूरा न करने जैसे कई मुद्दों को लेकर साय सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। हालांकि, संख्या बल के हिसाब से भाजपा नीत साय सरकार पूरी तरह सुरक्षित है, लेकिन इस अविश्वास प्रस्ताव के जरिए दोनों दलों के बीच सदन के भीतर तीखी राजनीतिक जंग देखने को मिलेगी।


feature-top