'जीडी अग्रवाल से लेकर पेपर लीक पीड़ितों तक, सरकार ने किसी को नहीं बख्शा' : मल्लिकार्जुन खड़गे

feature-top

सोनम वांगचुक की हिरासत को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर चौतरफा हमला बोला है। खड़गे ने सरकार को घेरते हुए कहा कि यह सत्ता दमनकारी नीति अपना रही है। उन्होंने जीडी अग्रवाल, किसान आंदोलन, महिला पहलवानों के प्रदर्शन और पेपर लीक पीड़ितों का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने अपनी आवाज उठाने वाले किसी भी वर्ग को नहीं बख्शा है और वांगचुक पर कार्रवाई इसी सिलसिले का हिस्सा है।


feature-top