तमिलनाडु : नेताओं के खिलाफ कोर्ट जाने वाले पदाधिकारी को TVK ने किया निष्कासित

feature-top

TVK के एक नेता ने शनिवार को कहा कि सरकारी वकीलों की नियुक्ति में गड़बड़ी का आरोप लगाने वाली TVK की पदाधिकारी एम ज्ञानसुंदरी को पार्टी की छवि खराब करने के कारण पार्टी से निकाल दिया गया है। TVK के विल्लुपुरम साउथ डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी एन मोहनराज के मुताबिक, ज्ञानसुंदरी ने "विरोधियों के साथ मिलकर झूठे आरोप लगाए, और पार्टी की पॉलिसी, अनुशासन और नियमों के खिलाफ काम किया।" मोहनराज ने एक बयान में कहा कि उन्हें 17 जुलाई को पार्टी की प्राइमरी मेंबरशिप से हटा दिया गया था।

 


feature-top