रायपुर : एक ही परिवार के 5 शव मिलने से सनसनी, सुसाइड की आशंका

feature-top

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही घर के भीतर एक ही परिवार के 5 सदस्यों के शव बरामद हुए हैं। मृतकों में पति-पत्नी, उनकी दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। शुरुआती जांच और परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस इसे सामूहिक सुसाइड (आत्महत्या) का मामला मानकर चल रही है। फॉरेंसिक टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है ताकि मौत के असली कारणों का पता लगाया जा सके। 


feature-top