दुर्ग : स्कूल में बच्चों ने खाईं नींद की गोलियां, 5 छात्र अस्पताल में भर्ती

feature-top

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के एक स्कूल से बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां क्लासरूम के भीतर बच्चों ने नींद की गोलियां खा लीं। तबीयत बिगड़ने के बाद 5 छात्रों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए राज्य के शिक्षा मंत्री ने मामले के उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों की भूमिका की भी जांच की जा रही है कि बच्चों के पास इतनी बड़ी तादाद में प्रतिबंधित दवाएं कैसे पहुंचीं। 


feature-top