सोनम वांगचुक को अस्पताल से शिफ्ट करना होगा जानलेवा

feature-top

जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर चल रहा विवाद अब कानूनी लड़ाई में बदल गया है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, अगर वांगचुक को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से छुट्टी दी जाती है या कहीं और शिफ्ट किया जाता है, तो उनकी जान को गंभीर खतरा हो सकता है। सरकार का यह बयान वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. अंगमो द्वारा दिल्ली हाईकोर्ट में दायर उस याचिका के जवाब में आया है, जिसमें उन्होंने वांगचुक को किसी निजी अस्पताल में ट्रांसफर करने की मांग की थी।


feature-top