मध्य प्रदेश : केन-बेतवा परियोजना के खिलाफ आदिवासियों का 15 दिन पुराना आंदोलन खत्म

feature-top

मध्य प्रदेश में केन-बेतवा लिंक परियोजना के खिलाफ अपनी जमीनों और विस्थापन को लेकर आदिवासियों का 15 दिनों से चल रहा विरोध प्रदर्शन पुलिस की सख्त कार्रवाई के बाद आखिरकार खत्म हो गया है। प्रभावित ग्रामीण पिछले दो हफ्तों से धरना स्थल पर 'जल और चिता सत्याग्रह' कर रहे थे, लेकिन पुलिस प्रशासन ने भारी बल के साथ मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को वहां से हटा दिया। पुलिस द्वारा धरना स्थल को पूरी तरह खाली कराए जाने के बाद आंदोलनकारी अपने गांवों को लौट गए हैं, जिससे इस विवादित प्रोजेक्ट के काम में आ रही एक बड़ी रुकावट फिलहाल दूर हो गई है। 


feature-top