छत्तीसगढ़ : सांसद विजय बघेल राष्ट्रपति के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल में शामिल, करेंगे तीन देशों का दौरा

feature-top

भाजपा सांसद विजय बघेल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल में शामिल किया गया है। राष्ट्रपति मुर्मू 19 से 25 जुलाई तक मोल्डोवा, उत्तर मैसेडोनिया और रोमानिया की राजकीय यात्रा पर जा रही हैं। इस उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय राज्य मंत्री निमुबेन जयंतीभाई बांभनिया और राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा भी शामिल रहेंगे।

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, किसी भारतीय राष्ट्रपति की मोल्डोवा की यह पहली राजकीय यात्रा होगी, जबकि रोमानिया में करीब तीन दशक बाद कोई भारतीय राष्ट्रपति जा रहा है। इस दौरे के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू इन देशों के राष्ट्राध्यक्षों, प्रधानमंत्रियों और संसदीय नेतृत्व से मुलाकात करेंगी। यात्रा के दौरान व्यापार, निवेश, रक्षा, ऊर्जा, आईटी, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और सांस्कृतिक सहयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी, जिससे भारत और पूर्वी यूरोप के देशों के बीच राजनीतिक, आर्थिक और रणनीतिक संबंध मजबूत होंगे।


feature-top
feature-top