गोवा : BJP विधायक जेनिफर मोन्सेरेट का लंबी बीमारी के बाद निधन

feature-top

गोवा की तालेइगाओ विधानसभा सीट से तीन बार की भाजपा विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री जेनिफर मोन्सेरेट का लंबी बीमारी के बाद 56 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं और उनका इलाज चल रहा था. जेनिफर मोन्सेरेट प्रमोद सावंत सरकार में राजस्व और आईटी जैसे महत्वपूर्ण विभागों की मंत्री भी रह चुकी थीं. मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे राज्य की राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति बताया है। 


feature-top