तमिलनाडु : विजय के खिलाफ बयानबाजी पर DMK विधायक गिरफ्तार

feature-top

नेता विजय के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने और धमकी भरे बयान देने के आरोप में सत्तारूढ़ DMK के विधायक जी आर मार्केंडियन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विधायक की विवादित टिप्पणियों के बाद विजय के प्रशंसकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा था। स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विधायक को हिरासत में लिया। इस गिरफ्तारी के बाद राज्य का राजनीतिक माहौल और अधिक गरमा गया है।


feature-top