TMC सांसद अभिषेक बनर्जी की विदेश यात्रा पर कलकत्ता HC ने लगाई रोक, याचिका खारिज

feature-top

कलकत्ता हाई कोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी को आंखों के इलाज के लिए विदेश जाने की इजाज़त देने से मना कर दिया, हालांकि उन्हें चुनावी भाषण मामले में 30 सितंबर तक पुलिस की ज़बरदस्ती कार्रवाई से अंतरिम सुरक्षा भी दी। जस्टिस सौगत भट्टाचार्य की बेंच ने सरकारी SSKM मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में चेक-अप का निर्देश दिया। कोर्ट ने कहा कि विदेश यात्रा की मांग वाली अर्जी पर तभी विचार किया जा सकता है, जब SSKM हॉस्पिटल के मेडिकल बोर्ड को लगे कि कोलकाता में इलाज मुमकिन नहीं है। मामले की सुनवाई अगले महीने फिर होगी।


feature-top