संसद में बागी सांसदों की सीटिंग पर भड़कीं TMC नेता महुआ मोइत्रा, कहा - 'देशद्रोही बेंच'

feature-top

तृणमूल कांग्रेस (TMC) की वरिष्ठ नेता और सांसद महुआ मोइत्रा ने संसद के भीतर बागी टीएमसी सांसदों के बैठने के इंतजाम और उन्हें आधिकारिक कार्यवाही में शामिल किए जाने पर केंद्र सरकार को सख्त कटघरे में खड़ा किया है। मोइत्रा ने इसे संसदीय नियमों का उल्लंघन बताते हुए तंज कसा कि सरकार ने बागियों को शह देने के लिए संसद में 'देशद्रोही बेंच' जैसी नई व्यवस्था खड़ी कर दी है। उन्होंने केंद्र पर राजनीतिक फायदे के लिए लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है।


feature-top