रायपुर : शहर के 9 इलाकों में पुलिस की भारी रेड, 103 से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार

feature-top

रायपुर पुलिस ने कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए शहर के 9 संवेदनशील इलाकों में एक साथ बड़ा कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया। इस ताबड़तोड़ छापेमारी के दौरान पुलिस ने 54 गुंडों, 29 निगरानी बदमाशों और 20 खतरनाक चाकूबाजों समेत 100 से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार किया। पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से असामाजिक तत्वों और अपराधियों में हड़कंप मच गया है। 


feature-top