छ.ग : 172 करोड़ के कथित घोटाले में पूर्व MD अरुणपति त्रिपाठी रिमांड खत्म, कोर्ट में पेशी

feature-top

छत्तीसगढ़ राज्य विपणन निगम लिमिटेड (CSML) में हुए कथित 172 करोड़ रुपये के शराब घोटाले मामले में पूर्व प्रबंध निदेशक (MD) अरुणपति त्रिपाठी की रिमांड अवधि आज समाप्त हो रही है। जांच एजेंसी आज उन्हें पुन: विशेष अदालत में पेश करेगी। मामले में आगे की पूछताछ के लिए एजेंसी रिमांड बढ़ाने की मांग कर सकती है, जबकि बचाव पक्ष जमानत या न्यायिक हिरासत की अपील करेगा। कोर्ट के रुख पर सबकी नजरें टिकी हैं।


feature-top