आतंकवाद और पानी साथ नहीं बह सकते: सिंधु जल संधि अपने मौजूदा रूप में बहाल नहीं होगी – भारत

feature-top

भारत सरकार ने पाकिस्तान को दो टूक लहजे में साफ कर दिया है कि 1960 की ऐतिहासिक 'सिंधु जल संधि' (Indus Waters Treaty) अपने मौजूदा स्वरूप में अब काम नहीं करेगी। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि जब तक इस्लामाबाद सीमा पार आतंकवाद को वित्तीय और रणनीतिक समर्थन देना बंद नहीं करता, तब तक इस समझौते पर किसी भी प्रकार की बातचीत संभव नहीं है।  कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की मंजूरी के बाद लिया गया यह रणनीतिक फैसला भारत की कूटनीति में एक बड़ा बदलाव दर्शाता है। 


feature-top