सिक्किम : तीस्ता टनल में भीषण भूस्खलन, 8 की मौत 19 मजदूर फंसे

feature-top

सिक्किम के नामची जिले में तीस्ता स्टेज-VI हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट की निर्माणाधीन सुरंग में भारी भूस्खलन के बाद बड़ा हादसा हो गया है। टनल का प्रवेश द्वार धंसने से अंदर काम कर रहे 8 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 19 लोग अब भी टनल के भीतर फंसे हुए हैं। लगातार हो रही बारिश, मलबे और संदिग्ध गैस रिसाव के कारण एनडीआरएफ और सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामांग से बात कर स्थिति की समीक्षा की है और केंद्र से हर संभव मदद का भरोसा दिया है। 


feature-top