रायगढ़ : सहारा इंडिया स्कैम में ₹40.78 करोड़ की ठगी का आरोपी फरार ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार

feature-top

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पुलिस को सहारा इंडिया फर्जीवाड़े मामले में बड़ी सफलता मिली है। लगभग 3 साल से फरार चल रहे कबीर चौक शाखा के पूर्व मैनेजर विजय कुमार सराफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोप है कि कंपनी के अधिकारियों ने 3,848 से अधिक निवेशकों से ₹40.78 करोड़ से ज्यादा की रकम जमा कराई और मैच्योरिटी के बाद पैसे नहीं लौटाए। पुलिस ने आरोपी के पास से बैंक दस्तावेज, गाड़ियां और पहचान पत्र जब्त किए हैं। 


feature-top