'देश को आपकी ज़रूरत है': विपक्षी सांसदों ने सोनम वांगचुक से अनिश्चितकालीन अनशन खत्म करने की अपील करी

feature-top

विपक्षी सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मेदांता अस्पताल जाकर क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक से मुलाकात की और उनसे अपनी चल रही भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की।

इस प्रतिनिधिमंडल में विपक्षी दलों के युवा सांसदों के साथ-साथ राज्यसभा सांसद संजय सिंह और AAP, RJD, CPI और JMM के नेता शामिल थे। विपक्षी सांसदों ने वांगचुक को एक पत्र भी सौंपा, जिसमें उन्होंने उनकी कोशिशों के लिए अपना समर्थन जताया और उनसे अपना अनशन वापस लेने का अनुरोध किया।

विपक्षी सांसदों ने कहा कि देश को वांगचुक के मार्गदर्शन और समझदारी की ज़रूरत है, खासकर युवाओं को, जो प्रेरणा के लिए उनकी ओर देखते हैं।


feature-top