बलौदाबाजार हिंसा कांड : 8 महीने बाद जेल से रिहा हुए अमित बघेल, समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

feature-top

बलौदाबाजार हिंसा मामले में पिछले 8 महीनों से जेल में बंद अमित बघेल को जमानत मिलने के बाद रिहा कर दिया गया है। जेल से बाहर आते ही समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया और जश्न मनाया। रिहा होते ही अमित बघेल ने आक्रामक सियासी तेवर दिखाते हुए बड़ा बयान दिया कि "2028 में प्रदेश में छत्तीसगढ़ियावादी सरकार बनेगी।" उनके इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में एक बार फिर गर्माहट आ गई है। 


feature-top