छ.ग DPI का आदेश : पढ़ाई के साथ आवारा कुत्तों का हिसाब रखेंगे DEO और BEO

feature-top

छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) और ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों (BEO) के लिए एक अजीबोगरीब आदेश जारी किया है। नए निर्देश के मुताबिक, अब शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के स्कूलों के आसपास घूमने वाले आवारा कुत्तों का पूरा हिसाब रखना होगा और इसकी जानकारी हर महीने विभागीय पोर्टल पर अपडेट करनी होगी। छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर जारी इस आदेश के बाद प्रशासनिक और शैक्षणिक गलियारों में हलचल मच गई है। 


feature-top