छ.ग : IGKV कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल को मिली राष्ट्रीय बायोटेक पार्क योजना में अहम पद

feature-top

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल को केंद्र सरकार ने एक बड़ी और अहम जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें 'राष्ट्रीय जैव प्रौद्योगिकी पार्क योजना' की उच्चस्तरीय स्टीयरिंग समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। यह समिति देश भर में जैव प्रौद्योगिकी के अनुसंधान, नवाचार और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की दिशा तय करेगी। डॉ. चंदेल की इस नियुक्ति से छत्तीसगढ़ के कृषि एवं वैज्ञानिक अनुसंधान क्षेत्र में नए अवसरों के द्वार खुलने की उम्मीद है।


feature-top