नीट पेपर लीक बवाल: उग्र भीड़ के चंगुल में फंसे दिल्ली पुलिस के ACP

feature-top

दिल्ली के जंतर-मंतर और कनॉट प्लेस इलाके में नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर चल रहा विरोध प्रदर्शन अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान उग्र हुई भीड़ ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को चारों तरफ से घेरकर उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प में कनॉट प्लेस के एसीपी (ACP) विवेक भगत, पंजाबी बाग के एसीपी जय प्रकाश और कई अन्य थाना प्रभारी व सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में इलाज करा रहे घायल अधिकारियों और सिपाहियों ने आपबीती सुनाते हुए उस खौफनाक मंजर को याद किया।


feature-top