'जन नायकन' की रिलीज पर तमिलनाडु में 'अघोषित छुट्टी', AIADMK का बड़ा आरोप

feature-top

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता सी. जोसेफ विजय की बहुप्रतीक्षित और अंतिम फिल्म 'जन नायकन' (Jana Nayagan) की रिलीज को लेकर राज्य में सियासी घमासान छिड़ गया है. मुख्य विपक्षी दल अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (AIADMK) ने सत्तारूढ़ सरकार पर तीखा हमला बोला है. AIADMK के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आर. बी. उदयकुमार ने आरोप लगाया है कि फिल्म की रिलीज के दिन पूरे राज्य में "अघोषित सरकारी छुट्टी" जैसा माहौल बना दिया गया, जो बेहद निंदनीय है l


feature-top