महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार

feature-top

महाराष्ट्र टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी बिजेंद्र कुमार गुप्ता को भिवंडी पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान नरेशकुमार पूरनचंद माहोरे (35), संजयकुमार सुरेशचंद्र चंद्रा (44), और बाबूलाल नारायणसिंह कुशवाहा (45) के तौर पर हुई है। उन्हें दिल्ली से लाया गया और शनिवार को भिवंडी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 9 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया।


feature-top