बस्तर : 485 बच्चों को दी गलत मार्कशीट, ABEO को 3 दिन का अल्टीमेटम जारी

feature-top

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में शिक्षा विभाग की भारी लापरवाही सामने आई है, जहां 5वीं और 8वीं कक्षा के 485 स्कूली बच्चों को गलत मार्कशीट जारी कर दी गई। मामले का खुलासा होते ही प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। उच्च अधिकारियों ने त्वरित संज्ञान लेते हुए सहायक ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (ABEO) को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और तीन दिनों के भीतर गलतियों को सुधारकर नई अंकसूची जारी करने के सख्त निर्देश दिए हैं।


feature-top