अमरनाथ यात्रा का पहलगाम रूट अस्थायी रूप से बंद

feature-top

जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते अमरनाथ यात्रा के पारंपरिक पहलगाम मार्ग को 'अस्थायी' रूप से रोक दिया गया है. मौसम की मार के कारण इस रूट के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिनकी मरम्मत और रखरखाव के लिए प्रशासन ने यह आपातकालीन फैसला लिया है l

कश्मीर के डिविजनल कमिश्नर अंशुल गर्ग ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. ट्रैक ठीक होते ही इस मार्ग को दोबारा खोल दिया जाएगा. हालांकि, दूसरे मार्ग यानी बालटाल रूट से यात्रा पूरी तरह सुचारू रूप से जारी है l


feature-top