यूपी में बड़ी सियासी हलचल: ओवैसी का अखिलेश को 'ऑफर', बीजेपी बोली- भेजी है 'फ्रेंड रिक्वेस्ट'

feature-top

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को गठबंधन का खुला ऑफर दिया है। ओवैसी ने उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वे यूपी में भाजपा को दोबारा सत्ता में आने से रोकने के लिए समाजवादी पार्टी के साथ हाथ मिलाने को तैयार हैं। इस पर तंज कसते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इसे ओवैसी की तरफ से अखिलेश यादव को भेजी गई 'फ्रेंड रिक्वेस्ट' करार दिया है।


feature-top