छ.ग : CM साय के प्रमुख सचिव की फेक आईडी बनाकर ठगी की कोशिश

feature-top

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रमुख सचिव और वरिष्ठ IAS अधिकारी सुबोध सिंह के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर साइबर ठगी का प्रयास किया गया है। अज्ञात आरोपी ने उनकी तस्वीर और नाम का इस्तेमाल कर फर्जी प्रोफाइल तैयार की और लोगों से पैसे मांगना शुरू कर दिया। मामला ध्यान में आते ही प्रमुख सचिव सुबोध सिंह ने तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित कर एफआईआर दर्ज कराई। साइबर सेल की टीम फर्जी प्रोफाइल को ब्लॉक करने और आरोपी का लोकेशन ट्रैक करने में जुटी है।


feature-top