भारत ने मर्चेंट जहाजों पर हमले के बाद यूक्रेन राजदूत को किया तलब

feature-top

भारतीय क्रू मेंबर्स वाले मर्चेंट जहाजों पर हुए हालिया हमलों को लेकर भारत सरकार ने कड़ा कूटनीतिक रुख अपनाया है। भारत के विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली में मौजूद यूक्रेनी राजदूत को तलब कर इस घटना पर सख्त विरोध दर्ज कराया है। भारत ने साफ कर दिया है कि अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में भारतीय नागरिकों और मर्चेंट नेवी के जहाजों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।


feature-top