194 यात्रियों वाली इंडिगो फ्लाइट में धुआं, राजकोट में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

feature-top

दुबई से मुंबई आ रही इंडिगो की फ्लाइट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब हवा में विमान के भीतर धुआं उठने लगा। 194 यात्रियों और क्रू मेंबर्स को लेकर उड़ रहे इस विमान की स्थिति को देखते हुए पायलट ने तुरंत राजकोट एयरपोर्ट से संपर्क किया और इमरजेंसी लैंडिंग कराई। राहत की बात यह रही कि विमान सुरक्षित लैंड हो गया और सभी 194 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल DGCA और इंडिगो की टेक्निकल टीम धुआं उठने की वजहों की जांच कर रही है। 


feature-top