आंध्र प्रदेश : DSC परीक्षा में 'धांधली' के खिलाफ YSRCP का उग्र प्रदर्शन

feature-top

आंध्र प्रदेश में DSC (जिला चयन समिति) शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर सियासी घमासान छिड़ गया है। विपक्षी दल YSRCP ने भर्ती प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और 'अनियमितताओं' का आरोप लगाते हुए राज्यव्यापी प्रदर्शन शुरू कर दिया है। YSRCP नेताओं ने सरकार से परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की है। वहीं, सत्ताधारी TDP ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए YSRCP पर युवाओं को भड़काने और अपनी नाकामी छुपाने का आरोप लगाया है।


feature-top