ओडिशा : भारी बारिश से 3 ज़िलों में स्कूल बंद, प्रशासन अलर्ट पर

feature-top

बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव के कारण ओडिशा के कई हिस्सों में हो रही मूसलाधार बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। सुरक्षा और एहतियात के तौर पर स्थानीय प्रशासन ने मयूरभंज, जगतसिंहपुर और केंद्रपाड़ा जैसे प्रभावित ज़िलों में स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित कर दी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) द्वारा कई ज़िलों में 'रेड' और 'ऑरेंज' अलर्ट जारी करने के बाद, राज्य आपदा प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन को जलभराव और अचानक बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए हाई अलर्ट पर रखा गया है।


feature-top