प्रियंका गांधी के 'गोमूत्र विशेषज्ञ' वाले बयान पर मचा सियासी बवाल

feature-top

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने संसद में भाषण के दौरान केंद्र सरकार द्वारा परीक्षा सुधारों के लिए गठित हाई-लेवल टास्क फोर्स के सदस्यों की योग्यता पर सवाल उठाए। उन्होंने बिना नाम लिए आईआईटी मद्रास के निदेशक प्रोफेसर वी. कामाकोटी (द्वारा गोमूत्र के कथित लाभों पर दिए गए पुराने बयानों का संदर्भ देते हुए) उन्हें 'गोमूत्र विशेषज्ञ' कहकर तंज कसा और पूछा कि ऐसी समिति शिक्षा प्रणाली को कैसे सुधार सकती है।

इस टिप्पणी पर पलटवार करते हुए भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने देश के शीर्ष वैज्ञानिकों में शामिल आईआईटी निदेशक के इस तरह अपमान किए जाने की कड़े शब्दों में निंदा की और कांग्रेस पर भारतीय संस्थानों व वैज्ञानिकों की साख को नीचा दिखाने का आरोप लगाया।


feature-top